गिरिडीह: जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी घाघरा साइंस कॉलेज के पास मंगलवार की दोपहर जवानो से भरी बस दुर्घटनाग्रसत हो गई।

इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई, कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें कि बस मे आईआरबी के जवान भी सवार थे और आईआरबी के ये जवान गिरिडीह से गढ़वा जा रहे थे।

घायल जवानों का इलाज जारी

हादसे की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के एसपी दीपक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। एनएच के ट्रामा सेंटर में जख्मी जवानों का इलाज चल रहा है और इससे पहले सभी घायल जवानों को बगोदर ट्रामा सेंटर में लाया गया।

प्रथामिक उपचार के बाद कुछ को गिरिडीह व कुछ को धनबाद भेजा गया है। चार जवानों का इलाज बगोदर ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बता दें कि इस हादसे में कुल 39 जवान घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है।

मृतक जवान का नाम विकास भगत

बगोदर पुलिस के मुताबिक मृतक जवान का नाम विकास भगत है और वह लोहरदगा के रहने वाले थे। उनकी एक महीने पहले शादी हुई थी। बस के अगले बाएं टायर में ब्लास्ट इस हादसे की वजह बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here