चुनाव प्रभावित कर रही पुलिस, सपा कार्यकर्ताओं को उठाया: शिवपाल

बदायूं में मतदान से पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। पुलिस ने सपा समर्थकों के घरों पर छापा मारा, तो कई के घरों में तोड़फोड़ की। यहां तक 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद थे। जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशी का एसओ कॉल नहीं उठाएंगे तो क्या होगा? रात दो बजे एसएसपी की कॉल रिसीव हुई।

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मनोज कुमार से मिलकर यह शिकायत की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में पूरी जानकारी दी। शिवपाल ने कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि शहर कोतवाली, थाना मूसाझाग, बिनावर, कुंवरगांव, रजपुरा, सहसवान, वजीरगंज के थानाध्यक्ष लगातार सपा समर्थकों  के घर दबिश दे रहे हैं। 

सपा नेता ने पुलिस पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया। पुलिस कह रही है कि वे बूथ पर नहीं जाओंगे, वोट नहीं डालोगे, एजेंट नहीं बनोगे। यहां तक कि मूसाझाग थाना क्षेत्र में 31 लोगों का धारा 151 में चालान तक कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पहले भी शिकायत की गई है। दिल्ली और लखनऊ में सपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेगा। कोई हल नहीं निकलेगा तो आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

सियासी वार भी किया
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार के दबाव में यह काम हो रहा है, क्योंकि भाजपा का जनाधार खिसक चुका है। भाजपा साफ होने जा रही है। हम गड़बड़ी नहीं होंने देंगे। परेशानी जरूर होगी, थाने जाना पड़ा तो जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पर कहा कि आएंगे चले जाएंगे। अपने प्रदेशों में कुछ कर नहीं पा रहे हैं। कोई सुन नहीं रहा इनकी। कहा कि इनकी सब बड़ी-बड़ी बैठकें फ्लॉप हो रही हैं।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here