जौनपुर में मुहर्रम पर ताजिया दफन को लेकर पुलिस से नोकझोंक

जौनपुर जिले में मुहर्रम पर घरों में स्थापित ताजिया दफन को लेकर सोमवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित सदर इमामबाड़ा पर पुलिस और ताजियादारों में तीखी नोकझोंक हुई। बड़ी संख्या में ताजियादार घरों में रखा ताजिया दफन करने के लिए सदर इमामबाड़ा पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई है। स्थिति को देखते हुए भारी फोर्स मौके पर लगा दी गई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। वार्ता कर लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here