उत्तराखंड: देहरादून में प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली को सम्बोधित किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी को घोषणापत्र जारी किया।  प्रियंका गांधी देहरादून पहुंचकर अपने बेटे के स्कूल भी गईं। वह दून स्कूल पहुंची और वहां के शिक्षकों से मिलीं। वहीं जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया। सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया है। कहा कि राज्य में सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसे देखकर उन्हें बुरा लगा रहा है।

uttarakhand election 2022 congress priyanka gandhi virtual rally in dehradun latest news update today, see photos

प्रियंका गांधी बुधवार को राजधानी देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। 

uttarakhand election 2022 congress priyanka gandhi virtual rally in dehradun latest news update today, see photos

उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है।

uttarakhand election 2022 congress priyanka gandhi virtual rally in dehradun latest news update today, see photos

कहा कि राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। 

uttarakhand election 2022 congress priyanka gandhi virtual rally in dehradun latest news update today, see photos

कहा कि भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here