खतौली तहसील बार एसोसिएशन में चतरपाल अध्यक्ष व नवीन महासचिव निर्वाचित

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर चतरपाल सिंह और महासचिव पद पर नवीन गौतम ने कब्जा किया। चतरपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को सात मतों से हराया। अधिवक्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को जीत की बधाई दी।

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान पुस्तकालय भवन में संपन्न हुआ। मतदान सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक चला। उसके बाद मतगणना की गई। अध्यक्ष पद पर चरतपाल सिंह को 43 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाषचंद को 36 मत प्राप्त हुए। उन्हें सात मतों से विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर नवीन गौतम ने अपने प्रतिद्वंद्वी रतनसिंह को 13 मतों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र, कोषाध्यक्ष पद पर विकास कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगबीर सिंह व मनोज त्यागी, सहसचिव पद पर रेखा देवी, आनंद कुमार व कृष्ण कुमार विजयी हुए। चुनाव से पूर्व उपाध्यक्ष दस वर्ष पद पर कृष्ण कन्हैया व राजग्रहि यादव, वरिष्ठ सदस्य पद पर भूदेव आर्य, सचिन आर्य, नवाब सिंह, विपिन कुमार, राजेंद्र सैनी, राजेश कुमार और कनिष्ठ सदस्य पद पर पदम सिंह, पवन सिंह, रवि कुमार, रोशनी, अनिल कुमार, युगांक मित्तल को निर्विरोध चुना लिया गया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन सत्यप्रकाश सैनी ने पदाधिकारियों के विजयी होने की घोषणा की। राज्य स्तरीय पुरस्कार से स्काउट छात्रों का हुआ सम्मान।

भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कुंद-कुंद जैन इंटर कालेज के छात्रों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से प्रशस्ति जैन, स्तुति जैन, राजू सैनी, सन्नी, अजय, वरुण, अरुण, रविश, अविनाश, आशीष, अंशुल, अमित, शुभम व अक्षय को पुरस्कार प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने कहा कि विद्यालय के छात्र अपनी कौशल कला का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। छात्रा प्रशस्ति जैन व स्तुति जैन का सावित्री पुरस्कार से सम्मानित होना गौरव की बात है। बालिकाएं शिक्षा व सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। स्काउट के रूप में हम छात्रों को ईश्वर देश एवं समाज की सेवा के लिए तैयार करते हैं। मानवता के सेवा में इनके योगदान के लिए राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान कुलदीप कुमार व नवीन जैन रहे। इस मौके पर शिक्षकों ने कहा कि सभी छात्रों ने पालीथिन के प्रयोग से बचने व स्वछता जन जागरण में सहयोग करने का संकल्प लें। साथ ही 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव में अपने आस पास के क्षेत्र में मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here