महिंद्रा दे रही कारों पर बंपर छूट…

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) फरवरी में अपने कुछ मॉडलों पर भारी छूट दे रही है। कार निर्माता इस महीने में अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों पर 81,500 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रहा है। हालांकि, कंपनी के इस ऑफर में XUV700, Thar और Bolero Neo एसयूवी जैसे फ्लैगशिप मॉडल शामिल नहीं हैं। XUV700 और Thar को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और इनकी डिलीवरी के लिए कई महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। हाल ही में लॉन्च हुई Bolero Neo की भी अच्छी प्रतिक्रिया है, लिहाजा इस पर भी कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है।  यहां हम आपको बता रहे हैं फरवरी के महीने में महिंद्रा एसयूवी खरीदने पर आप कितनी बचत कर सकते हैं। 

Mahindra XUV300

महिंद्रा इस महीने सबसे बड़ी छूट अपनी लाइनअप में सबसे महंगी एसयूवी पर दे रही है। Alturas G4 एसयूवी को फरवरी के महीने में खरीदने पर 81,500 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। Alturas G4 भारतीय बाजारों में Toyota Fortuner और MG Gloster को टक्कर देती है।

Mahindra Alturas G4

 Mahindra Alturas G4 को 50,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ पेश किया जा रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट छूट और अन्य ऑफर को मिलाकर 31,500 रुपये तक के एडिशनल बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। Mahindra भारत में Alturas G4 एसयूवी को दो ट्रिम्स में पेश करती है। 2.2-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित, Alturas G4 2WD और 4WD विकल्पों में आती है। इस एक्स-शोरूम कीमत 28.85 लाख रुपये से शुरू होती है और 31.85 लाख रुपये तक जाती है। 

Mahindra XUV300

महिंद्रा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को अन्य कारों में दूसरे सबसे बड़े बेनिफिट के साथ पेश किया जा रहा है। महिंद्रा अपनी इस एसयूवी पर 69,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। आने वाले दिनों में कंपनी अपनी इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को ला सकती है। 

Mahindra XUV300

Mahindra की सबसे किफायती एसयूवी KUV100 NXT पर भी 60,000 रुपये से ज्यादे के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। कार निर्माता इस एसयूवी के लिए अन्य लाभों के अलावा 38,000 रुपये की नकद छूट की पेशकश कर रहा है। इस एसयूवी पर कुल मिलाकर 61,000 रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Mahindra KUV100 NXT BS6

इन तीन एसयूवी के अलावा, महिंद्रा इस महीने Scorpio (स्कॉर्पियो) पर 34,000 रुपये और Bolero (बोलेरो) एसयूवी पर 24,000 रुपये तक के बेनिफिट्स भी दे रही है।

Mahindra Scorpio

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here