पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक में सोमवार को जोरदार हंगामा हुआ। सदन में जमकर तोड़फोड़ हुई। सुभाष मोहल्ला से आम आदमी पार्टी की पार्षद रेखा त्यागी ने मेयर के सामने रखे कागजात फाड़कर फेंक दिए।
नेता सदन सत्यपाल सिंह ने निंदा प्रस्ताव पेश किया। यह निंदा प्रस्ताव वेस्ट विनोद नगर से आप पार्टी की पार्षद गीता रावत के खिलाफ था। जिनको सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गीता रावत पूर्वी निगम की स्थायी समिति में विपक्षी दल की सदस्य हैं।
जबर्दस्त शोर शराबे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई। करीब आधे घंटे के बाद फिर से कार्यवाही शुरू की गई। भाजपा और आप दोनों ही पार्टियों के पार्षद एक दूसरे को चोर कहकर नारेबाजी करते रहे।