महराजगंज: यूपी बिहार की जनता के विरोधी हैं सपा और कांग्रेस-मनोज तिवारी

जो जनता का भला नहीं कर सकते और प्रदेश का भला कैसे करेंगे। वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली समाजवादी पार्टी आज जनता से समर्थन मांग रही है । जनता को मौत के मुंह में डालने का काम कर रही थी। भाजपा ने जो कहा था, वह करके दिखाया। जो नहीं कहा वह भी किया। प्रदेश में भव्य मंदिर बन रहा है, जिसको लेकर के पूरा देश उत्साहित है। यह बातें दिल्ली के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मृदुल ने शनिवार को कोल्हुई में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा के दौरान कही। सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने कहा कि कोरोना संकट के बाद से ही सरकार महीने में दो बार राशन देकर जनता को पूरा सहयोग कर रही हैं। प्रियंका गांधी यूपी बिहार की जनता की विरोधी है। जो पंजाब में यूपी बिहार के लोगों के विरोध पर ताली बजा रही थी। वह भी जनता के बीच जाकर वोट मांग रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई टोटी चोरी करता है, तो कोई यूपी-बिहार के लोगों को गाली देता है यह उनकी फितरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की  बदौलत मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूती देने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया। सपा दंगाइयों का संरक्षण देती है। बीजेपी  जनता के चरणों में बैठकर विकास करने का काम कर रही है। पूरा प्रदेश भव्य मंदिर की तरह पवित्र होगा। इसी सोच के साथ विकास हो रहा हैं। भाजपा के साथ प्रदेश की जनता खड़ी है।

कहा कि देश के प्रधानमंत्री सफाई कर्मचारी के पैर धोकर सम्मान देते हैं। सभी वर्गों के हित करने का काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने भोजपुरिया अंदाज में गीत के माध्यम से भी लोगों को खूब रिझाया। भोजपुरी स्टार ने कहा इंटर पास छात्रों को लैपटॉप व स्कूटी सरकार देने जा रही हैं।  हाथ उठा कर जनता से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here