यूक्रेन से छात्रों की निकासी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे।
यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, वहां फंसे छात्रों की निकासी के लिए कुछ केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के सीमावर्ती देशों में भेजा जा सकता है। ये मंत्री अन्य देशों के साथ छात्रों की निकासी में समन्वय स्थापित करने का काम करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह निकासी मिशन के समन्वय और छात्रों की मदद करने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा कर सकते हैं।