किसानों के मुद्दे पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। शुरुआती रुझान में भाजपा खीरी की छह सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी। जबकि दो पर सपा ने बढ़त बना रखी थी। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी भाजपा ने सबको चौंकते हुए जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली। 2017 में भी भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार टक्कर कड़ी दिख रही थी। लेकिन भाजपा जनता को अपनी योजनाओं और नीतियों के बारे में समझाने में सफल रही।
- पलिया से भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी को 101129 वोट
- सपा के प्रीतइंदर सिंह को 63681 वोट
- गोला सीट पर भाजपा के अरविंद गिरि को 84224
- सपा के विनय तिवारी को 52338 वोट मिले
- निघासन सीट पर भाजपा के शशांक वर्मा को 1,14,821 वोट मिले
- सपा के आरएस कुशवाहा को 73972 वोट
- भाजपा की मंजू त्यागी को 73121 वोट
- सपा के रामसरन को 63112 वोट
- धौरहरा से भाजपा के विनोद अवस्थी को 111361 वोट
- सपा के वरुण चौधरी को 87003 वोट
- लखीमपुर सदर में 18 वें राउंड तक भाजपा के योगेश वर्मा 59168 वोट
- सपा के उत्कर्ष वर्मा को 56631 वोट
- कस्ता सीट पर भाजपा के सौरभ सिंह सोनू को 1,02,865 वोट
- सपा के सुनील लाला को 88742 वोट
- मोहम्मदी सीट पर 15 वें राउंड तक भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह को 5902वोट
- लोकेंद्र के निकटतम प्रतिद्वंदी को 51343 वोट