गया:आंगनबाड़ी सहायिका और दो महिलाओं की चाकू से हत्या

गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में शनिवार की सुबह करीब 8 बजे दो महिला की हत्या कर दी गयी । जिसकी पहचान सुशीला देवी 45 वर्ष पति गया पासवान एवं कुमन देवी 35 वर्ष पति मोहित पासवान के रूप में हुई। कुमन देवी आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में थीं। दोनों आपस में गोतनी है। एक ही परिवार की दो महिलाओं की हत्या हुई है जिससे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग आपस में बातचीत करने में लगे हुए है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या का कारण मृतक के घर बहन की बेटी रहती है। जो आज सुबह शौच करने के लिए अकेली गांव के बधार में गई हुई थी। उसी समय उसके साथ गांव के ही मुकेश पासवान नाम के युवक ने छेड़खानी की। उसने लौटकर अपनी मौसी से सारी बात को बताई। जिसके बाद लड़की की मौसी शिकायत करने उसके घर पर गई।

जैसे ही उसके घर पर गई वहां हो-हल्ला करने लगी।  जिसे सुनकर गोतनी कुमन देवी भी वहां पहुंच गई और दोनों तरफ़ से हल्ला होने लगा।

इसके बाद मुकेश पासवान के पूरे परिवार मिलकर दोनों महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे और फिर आक्रोश में आकर चाकू से वार कर दिया। इस घटना में दोनों महिलाएं लहूलुहान हो गईं और गिर कर छटपटाने लगी। इसके बाद ईलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिजरसराय लाया गया। जिसे चिकित्सक ने मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल ले जाने के क्रम में दोनों महिलाओं की मौत रास्ते में हो गई।

इलाज कराने के लिए जब दोनों महिलाओं को गाड़ी पर लाद रहे थे तो उस समय गया पासवान के चचेरे भाई शिवशंकर पासवान को भी छुरा मार दिया। जिससे वह भी घायल हो गए। उसका भी इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर खिजरसराय थाना अध्यक्ष आलोक कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर कैंप कर रहे है। एसडीपीओ विनय कुमार शर्मा भी घटना स्थल पर पहुच गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here