शिमला:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर की नारेबाजी

हिमाचल विधानसभा के बाहर चौड़ा मैदान में सोमवार को युवा कांग्रेस (युकां) ने जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान प्रदेशभर से शिमला पहुंचे युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच चौड़ा मैदान में काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। युकां कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर विधानसभा की और बढ़ने की जिद पर अड़े रहें। पुलिस को मजबूरन प्रदर्शनकारियों पर लाठिया चलानी पड़ी। इससे कुछेक कार्यकर्ताओं को हल्की चौटें भी आई है। कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़़े भी फट गए।

पुलिस युकां कार्यकर्ताओं को काफी देर तक समझती रही और 20 मिनट तक बैरिकेड की मदद से प्रदर्शनकारियों को रोके रखा, लेकिन युकां कार्यकर्ता नहीं माने और सभी बैरिकेड हटाकर विधानसभा की और बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस को मजबूरन हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और तब जाकर युकां कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ जा सका।

इस बीच युकां के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता चौड़ा मैदान से निकलकर विधानसभा तक पहुंचने में कामयाप रहें। हालांकि विधानसभा गेट के बाहर पुलिस ने इन्हें रोक दिया है।

युकां कार्यकर्ता अब विधानसभा के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। विधानसभा के बाहर पुलिस ने फिर ले हल्की लाठिया भांजी और यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं को गाड़ी में भरकर पुलिस उठा ले गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए और कुछ को हल्की चोटे भी आई है। एक कार्यकर्ता की टांग भी टूट गई है।

युकां के प्रदर्शन के दौरान इमरजेंसी में महिला को निकालते हुए प्रदर्शनकारी।
युकां के प्रदर्शन के दौरान इमरजेंसी में महिला को निकालते हुए प्रदर्शनकारी।

लाउड-स्पीकर से समझाती रही पुलिस

चौड़ा मैदान में SDM शिमला और पुलिस लाउड स्पीकर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाती रही कि प्रदर्शन की अनुमति दोपहर दो बजे तक की है और चौड़ा मैदान से आगे जाने की इजाजत नहीं है। प्रदर्शनकारी दोपहर बाद अढ़ाई बजे भी चौड़ा मैदान में डटे रहें।

युकां ने इसलिए किया प्रदर्शन

युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर की भर्तियों में भाई-भतीजवाद, ओल्ड पेंशन बहाली, आउटसोर्स भर्तियां बंद करने इत्यादि मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।

कांग्रेस के बड़े नेता धरने में हुए शामिल

युकां के इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री समेत पार्टी के अधिकतर विधायक शामिल हुए। सभी कांग्रेस नेताओं ने जयराम सरकार पर हर मोर्चे में विफल रहने का आरोप लगाया है।

युकां के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी।
युकां के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी।

कुलदीप राठौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी जुझारू एवं संघर्षशील नौजवानों को टिकट देगी। नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में चाहे जो मर्जी आ जाए, हिमाचल में नवंबर में जयराम सरकार का जाना निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरशाहों के दबाव में काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here