ऑस्ट्रेलिया से भारत की 29 ऐतिहासिक धरोहर मूर्तियां वापस

एक बार फिर भारत की 29 ऐतिहासिक धरोहर मूर्तियां वापस अपने देश आ गई हैं। सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने इनके वापस आने पर मूर्तियों का निरीक्षण किया। इनमें भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी शक्ति, अन्य चित्र और सजावटी वस्तुएं और जैन परंपराओं की मूर्तियां शामिल हैं। पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिसमें उनके हाथ में बुकलेट है और वह बारीकी से मूर्तियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस पर फिल्म निर्माता करण जौहर और कॉमेडियन कपिल शर्मा का रिएक्शन आया है। दोनों ने इसके लिए पीएम को धन्यवाद दिया है।

कपिल शर्मा

करण जौहर

इस बारे में करण जौहर ने लिखा- खबर जो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दे…@नरेन्द्र मोदी…29 पुरातात्विक मूर्तियां ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लाई गई हैं। हाल ही में करण जौहर की  फिल्म गहराइयां रिलीज हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुणोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा मुख्य भूमिका में हैं। 

कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री

कपिल शर्मा हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर चर्चा में थे। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने द कश्मीर फाइल्स का प्रमोशन करने से मना कर दिया था। विवेक का आरोप था कि कपिल शर्मा ने कहा था कि फिल्म में कोई कॉमर्शियल एक्टर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here