पंजाब: कांग्रेस को इसी महीने मिलेगा नया प्रधान

पंजाब में कांग्रेस को इसी महीने नया प्रधान मिल जाएगा। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पंजाब में करारी हार हुई। जिसके बाद सोनिया गांधी ने नवजोत सिद्धू का इस्तीफा ले लिया। अब शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की मीटिंग हो रही है। जिसमें सभी जनरल सेक्रेटरी और इंचार्ज बुलाए गए हैं। इस मीटिंग में सोनिया गांधी मौजूद नहीं होंगी। इसकी अगुवाई महासचिव केसी वेणुगोपाल करेंगे। जिसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी।

प्रियंका की चली तो सिद्धू को फिर से प्रधानगी दी जा सकती है। हालांकि लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्‌टू, कादियां से विधायक प्रताप सिंह बाजावा, पूर्व डिप्टी सीएम और डेरा बाबा नानक से सुखजिंदर रंधावा और गिद्दड़बाहा से अमरिंदर राजा वड़िंग भी दावेदार हैं। वहीं पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ पर भी कांग्रेस दांव खेल सकती है।

पंजाब में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। संगठन प्रधान होने के नाते सिद्धू ने भी इससे इन्कार कर दिया। सिद्धू का तर्क है कि यह चुनाव उनकी नहीं बल्कि चरणजीत चन्नी की अगुवाई में लड़ा गया। उन्होंने सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में भी सिर्फ सोनिया गांधी की इच्छा का हवाला दिया। हालांकि सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट सीट से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जीवनजोत कौर से हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here