बिहार: मुजफ्फरपुर से JDU प्रत्याशी दिनेश प्रसाद सिंह MLC चुनाव जीते

स्थानीय प्राधिकारी मुजफ्फरपुर निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश प्रसाद सिंह विधान परिषद चुनाव जीत गए हैं। एकतरफा मुकाबले में उन्होंने राजद प्रत्याशी शंभू कुमार को बड़े अंतर से हराया। शेष चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। दिनेश प्रसाद सिंह की यह लगातार चौथी जीत है। उन्हें 5174 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंभू कुमार को 774 वोट मिले।

इस बीच गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय प्राधिकारी से हुए विधान परिषद सदस्य के चुनाव की मतगणना शुरू हुई। आरडीएस कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्र में 14 टेबल पर वोटों की गिनती हो रही है। 

उम्मीदवारों को मिले वोट

  • – दिनेश प्रसाद सिंह (जदयू) :5174
  • – शंभू कुमार (राजद) : 774
  • – अजय कुमार यादव (कांग्रेस) : 21
  • – ब्रज बिहारी (निर्दलीय) : 12
  • – दिनेश प्रसाद सिंह (निर्दलीय) : आठ
  • – शंभू सिंह (निर्दलीय) : एक
  • – रद वोट : 86

मतगणना केंद्र पर सुबह से ही गहमागहमी शुरू हो गई थी। विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों की तैनाती सुबह से ही है। जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया था। प्रवेश द्वार पर जांच के साथ-साथ आने जाने वालों की वीडियोग्राफी की गई। इसके अलवा मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर महाविद्यालय परिसर के अंदर सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पल-पल की गतिविधि सीसी कैमरे में कैद हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here