कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के लिए सिर्फ भाजपा जिम्मेदार: केजरीवाल

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों पर हुए अन्याय और अत्याचार के लिए सिर्फ भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में उस वक्त भाजपा समर्थित सरकार थी। तब उन्होंने कुछ नहीं किया, आज भाजपा के लोग कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 32 साल के बाद कश्मीरियों की याद आ रही है। 

पुनर्वास को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया
एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में जब भाजपा की सरकार थी, तो उस वक्त उन्होंने कश्मीरियों के लिए क्यों नहीं कुछ किया। आज 32 साल बाद फिल्म को टैक्स फ्री की बात कर रही है। कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के लिए केवल भाजपा जिम्मेदार है। सरकार ने कश्मीरी पंडितों के लिए अभी तक पुनर्वास को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सब मिलकर देश के लिए काम करें
फिल्म पर दिए बयान के बाद सीएम केजरीवाल के घर पर हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए पूछा कि अगर दुनिया की सबसे बड़ी और सत्तासीन पार्टी दिल्ली में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो वह देश के युवाओं को क्या संदेश देगी? उन्होंने कहा कि मेरे घर पर हमला हुआ देश के लिए मेरी जान भी हाजिर है। पर मैं महत्वपूर्ण नहीं हूं, देश है। इस तरह की गुंडागर्दी सही नहीं है। क्या ऐसे देश आगे बढ़ेगा? नहीं ना? आइए सब मिलकर देश के लिए काम करें।

गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ेगा
उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी से देश आगे नहीं बढ़ेगा, अगर देश को 21वीं सदी का भारत बनाना है तो सभी को प्यार-मोहब्बत से मिलकर काम करना होगा। देश की सबसे बड़ी पार्टी अगर राजधानी में इस तरह की गुंडागर्दी करती है तो युवाओं में गलत संदेश जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here