बिहार: गोली लगने से एक आदमी की मौत, दो घायल

आरा जिला अंतर्गत संदेश थाने के चिलौस रेपुरा सोन नदी घाट पर शनिवार देर रात बालू की ढेर पर सो रहे पोकलेन चालकों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक चालक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों झारखंड के बाशिंदे हैं और दो दिन पहले ही महबलीपुर घाट से बालू उठाव के लिए आए थे।

बालू घाट के ठेकेदार आरा जिले के संतोष सिंह व रिंटू सिंह बताए जाते हैं। घाट से बालू उठाव में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की बात सामने आई है। मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिले के माथाडीह गांव निवासी विष्णु गोप के पुत्र इंद्रदेव यादव के रूप में हुई है। उसकी बाईं आंख व कनपटी में गोली मारी गई है। दूसरा कोडरमा जिले के खाड़ी गांव के बैजन यादव का पुत्र भोला यादव है। उसे बाएं हाथ व बांह में गोली लगी है। इलाज बिहटा के निजी क्लिनिक में चल रहा है। वहीं तीसरा हजारीबाग जिले का सुरेश यादव है। वह मामूली रूप से जख्मी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here