कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पंजाब पुलिस के पहुंचने के बाद सियासत तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह कार्य कर रही है। कुमार विश्वास और अलका लांबा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से जाहिर होता है कि इसका इस्तेमाल आलोचकों को शांत कराने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस अलका लांबा के साथ मजबूती से खड़ी है। पंजाब पुलिस के राजनीतिकरण के विरोध में उनके साथ थाने जाएंगी।
एसवाईएल मुद्दे पर भी घेरा
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मुद्दे पर भी नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के नदी जल पर इतना गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले सुशील गुप्ता कौन हैं और किस अधिकार से… भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पंजाब के नदी जल पर अपना रुख स्पष्ट करें… क्या वे गुप्ता के बयान से सहमत हैं?