राजस्थान: दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दौसा के महुवा थाने में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने कट्टे के बल पर अपनी दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसका एक साल तक देहशोषण करता रहा। 

जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2021 को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसमें उसने बताया कि उसका पति काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसका पति का दोस्त उसके घर में घुस गया। उसने कट्टे के बल पर उशके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने महिला के अश्लील वीडियो भी बना लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मेडिकल करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here