अगले सप्ताह रूस में संयुक्त राष्ट्र महासचिव और पुतिन की मुलाकात

रूस के राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की अगले सप्ताह बैठक होने वाली है। यूक्रेन के खिलाफ हमले को लेकर पूरी दुनिया की ओर से आलोचना का सामना कर रहे रूसी राष्ट्रपति की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के ठीक दो महीने बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अगले सप्ताह मास्को का दौरा करेंगे। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनका स्वागत करेंगे।

इस सप्ताह की शुरुआत में गुटेरेस ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को यूक्रेन में शांति लाने के लिए तत्काल कदमों पर चर्चा करने के लिए मास्को और कीव दौरे की बात कही थी। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस के 24 फरवरी के आक्रमण के दो महीने बाद गुटेरेस 26 अप्रैल को मास्को का दौरा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here