राजस्थान: महिला ने पानी की टंकी से कूदकर की आत्महत्या

बुहाना थाना इलाके के भिर्र गांव में मंगलवार सुबह एक महिला टंकी से कूद गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। भिर्र गांव निवासी संजू (40) पत्नी मनोज गांव में बनी सार्वजनिक टंकी पर चढ़ी और नीचे कूद गई। घटना सुबह करीब साढे पांच छह बजे की है। हादसे के दौरान कुछ युवक ग्राउंड में वॉक कर रहे थे। तभी जोर से आवाज हुई तो वे दौड़ कर टंकी के पास पहुंचे।

मौके पर महिला मृत हालात में पड़ी मिली। इसके बाद मृतका के पति और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पति मनोज ने बताया कि वह सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। पत्नी संजू शौच के लिए घर से निकली थी। मृतका संजू और मनोज की शादी करीब 16 साल पहले हुई थी। तीन बेटियां है, सबसे बड़ी बेटी छह साल की है। पति मनोज गांव के आसपास के इलाकों में ही मजदूरी का काम करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here