दिल्ली: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आज भीषण गर्मी की चेतावनी

दिल्ली ने बुधवार को भीषण गर्मी का सामना किया और सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तामपान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गत 12 साल में अप्रैल महीने में सबसे अधिक है. राष्ट्रीय राजधानी में इससे पहले 18 अप्रैल 2010 को सबसे अधिक 43.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था जबकि 29 अप्रैल 1941 को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो अप्रैल महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड है. दिल्ली के स्पोर्ट काम्प्लेक्स में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो राष्ट्रीय राजधानी का सबसे गर्म स्थान रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, रिज में 45.1 डिग्री, मुंगेशपुर में 45.8 डिग्री, नजफगढ़ में 45.4 डिग्री और पीतमपुरा में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. स्वतंत्र मौसम विज्ञानी नवदीप दहिया ने बताया, ‘‘राजस्थान के चुरु, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सामान्य है लेकिन उत्तर भारत के मैदान में अप्रैल के अंत में 45 से 46 डिग्री अधिकतम तापमान काफी असमान्य है.’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here