महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को भाजपा पर राज्य में हिंदुओं को बांटने की साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी द्वारा अपने भाषण से साझा किए गए बिंदुओं के अनुसार, ठाकरे ने कोंकण क्षेत्र और पश्चिमी और उत्तरी महाराष्ट्र से शिवसेना के जिला प्रमुखों को अपने आनलाइन संबोधन के दौरान टिप्पणी की।
भाजपा का नाम लिए बिना ठाकरे ने आरोप लगाया कि वह महाराष्ट्र को हिंदू विरोधी के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रही है, जैसा कि कथित तौर पर पश्चिम बंगाल और केरल के मामलों में किया गया था। दोनों गैर भाजपा शासित राज्य है। उनके मुताबिक, जब से ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है, भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर अपने पूर्व सहयोगी शिवसेना को निशाना बना रही है।
ठाकरे ने आरोप लगाया कि हम हमेशा कहते हैं कि महाराष्ट्र दिशा दिखाता है। अब महाराष्ट्र को फिर से दिशा दिखानी चाहिए। यह महाराष्ट्र में हिंदुओं और मराठों और गैर मराठियों को विभाजित करने की भाजपा की साजिश है। इससे पहले शुक्रवार को उद्धव ने शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा था कि राज ठाकरे भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।