भाजपा शासित नगर निगम ने भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दी: सिसोदिया

दिल्ली में आम आदमी पार्टी बनाम भाजपा लगातार आमने-सामने है। दिल्ली विधानसभा में जहां आम आदमी पार्टी की बहुमत है और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार चल रहा है तो वही नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। यही कारण है कि दोनों ही दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इन सबके बीच मनीष सिसोदिया ने बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा शासित नगर निगम ने भ्रष्टाचार की सारी हदें लांघ दी है और अफसरों से उगाही कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि एक NGO ‘ड्राप इन ओसियन’ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के करीबी कार्यकर्ताओं की एक टीम हैं, जो NGO के रूप में काम कर रही है।

सिसोदिया ने आगे कहा कि यह NGO कहां क्या काम कर रहा है कुछ पता नहीं है। MOU में इस NGO की कोई जानकारी नहीं है कि इसने क्या काम किए हैं। उन्होंने कहा कि केवल एक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं कि ये CSR का पैसा लाएगी। इसमें यह भी नहीं लिखा है कि अधिकारी दिलवाएंगे CSR का पैसा। अधिकारियों की कमेटी बना दी गई कि अधिकारी CSR का पैसा दिलाएंगे। अधिकारी अब बाज़ार में व्यापारियों को धमका रहे हैं कि इस NGO को पैसा दो। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम अपने अफसरों से उगाही करवा रहा है कि इनके NGO को CSR का पैसा दिया जाएं वो भी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाने के नाम पर। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here