विधायक अलका राय ने प्रियंका गांधी से पूछा- मुख्तार अंसारी को क्यों बचा रही कांगेस

यूपी के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र की विधायक अलका राय ने कांग्रेस पर मुख्तार अंसारी को बचाने का आरोप लगाया अलका ने बीते 27 अक्तूबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लिखे गए पत्र में मुख्तार के मामले में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खामोशी की वजह पूछी है।

विधायक अलका राय ने पत्र का जबाव मांगते हुए अपराधियों पर कार्रवाई और सजा दिलाने में महिला होने के नाते मदद की अपील की है। उन्होंने महिला और विधवा को न्याय देने और मुख्तार के पेशी पर न पहुंचने से इंसाफ मिलने से वंचित रहने को चिंताजनक बताया। प्रियंका गांधी वाड्रा को लिखा अलका राय का पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और उनके पुत्र ने इसे भेजे जाने की पुष्टि भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here