देवप्रयाग: नकली नोट के साथ 4 सदस्य गिरफ्तार

देवप्रयाग में नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। चारों आरोपितों ने बताया कि चारधाम यात्रा में वह नकली नोट चलाने के लिए आये थे।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीती शाम देवप्रयाग में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट देकर खरीददारी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान एक कार को जब पुलिस ने रोका तो उसमें सवार व्‍यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद हुए।

इस पर उक्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार चार आरोपितों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में उन्‍होंने बताया कि हम लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here