पंजाब में भाजपा ने अगले चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए आज चंडीगढ़ में भाजपा की मीटिंग होगी। जिसमें पंजाब प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा मौजूद होंगे। इसके अलावा जिले के प्रधानों के अलावा चुनाव इंचार्ज बनाए नेताओं को बुलाया गया है। इस मीटिंग में संगरूर में लोकसभा उपचुनाव और निगम चुनाव पर पार्टी को मजबूत करने और रणनीति तैयार करने पर मंथन होगा।
पंजाब के CM भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बने थे। इस बार उन्होंने धूरी सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बन गए। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने से पहले लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस सीट पर जल्द उपचुनाव होंगे।
पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला नगर निगम के चुनाव इसी साल होने हैं। शहरों में भाजपा का अच्छा आधार है। इसी वजह से वह अकेले चुनाव लड़ने के मूड में है। अभी तक वह अकाली दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ती रही है।