अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित करने में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। शुक्रवार को अनंतनाग के पहलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ में आतंकियों के टाॅप कमांडर के घिरे होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार पहलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के टाॅप कमांडर जुहूर वानी को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।