मई 2022 में भारत में लॉन्च होंगी ये 6 शानदार कारें

भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मई का महीना हलचल से भरपूर रहने वाला है, जिसमें कई बड़े लॉन्च होंगे। एसयूवी से लेकर इलेक्ट्रिक व्हीकल और प्रीमियम लग्जरी सेडान तक, इस महीने कई नई कारें लॉन्च की जाएंगी। भारतीय बाजार में नई कारों को उतारने वालों में जीप, टाटा मोटर्स, स्कोडा, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी कंपनियां शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन सभी कारों के बारें में जो मई 2022 में भारत में आने वाली हैं। 

Skoda Kushaq

Skoda Kushaq Monte Carlo
नया स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो एडिशन 9 मई, 2022 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कुशाक के टॉप-स्पेक स्टाइल ट्रिम पर आधारित होगा और इसमें कुछ नए फीचर्स के साथ कई कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलेंगे। इस स्पेशल एडिशन एसयूवी को 1.0-लीटर टीएसआई और 1.5-लीटर टीएसआई इंजन ऑप्शन के साथ कई ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किए जाने की संभावना है। 

Mercedes Benz C-Class 2022

Mercedes-Benz C-Class
न्यू जेनरेशन Mercedes-Benz C-Class (मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास) को भारतीय बाजार में 10 मई, 2022 को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसे 201 hp 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर (C200), 197 hp 2.0-लीटर डीजल इंजन (C220d), और 261 hp 2.0-लीटर ऑयल-बर्नर (C300d) के साथ पेश किया जाएगा। सभी इंजनों के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। 

Tata Nexon EV Max Teaser

Tata Nexon EV Max
टाटा मोटर्स 11 मई, 2022 को अपडेटेड नेक्सन ईवी की कीमतों का एलान करेगी और इस कार का आधिकारिक तौर पर नाम Nexon EV Max (नेक्सन ईवी मैक्स) होगा। आगामी Nexon EV Max में एक बड़ा 40 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक और 400 किमी प्रति चार्ज से ज्यादा की दावा की गई ड्राइविंग रेंज पेश करने की उम्मीद है। इसे कॉस्मेटिक अपडेट, नए फीचर्स और एक अपडेटेड चार्जर भी मिलने की संभावना है। 

Jeep Meridian 2022

Jeep Meridian
नई जीप मेरिडियन 7-सीटर एसयूवी इस महीने के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है। उसी के लिए प्री-बुकिंग आधिकारिक तौर पर खुली है। Meridian में वही 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर डीजल इंजन होगा जो Jeep Compass एसयूवी में भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 167 hp की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड एमटी और 9-स्पीड एटी शामिल होंगे। 

BMW i4 Electric Car

BMW i4
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने छह महीने की अवधि के भीतर भारत में तीन ईवी लॉन्च करने का वादा किया। BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) और MINI Cooper SE (मिनी कूपर एसई) के बाद, कार निर्माता अब 26 मई, 2022 को भारत में BMW i4 (बीएमडब्ल्यू i4) इलेक्ट्रिक सेडान कार लॉन्च करेगी। BMW i4 को दो वैरिएंट्स – eDrive40 और M50 xDrive में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में सिंगल चार्ज में 590 किमी की अधिकतम ड्राइविंग रेंज देने का दावा किया गया है। 

Audi A8 L

Audi A8 L Facelift
इस सूची की आखिरी कार अपकमिंग Audi A8 L Facelift (ऑडी ए8 एल फेसलिफ्ट) है। नई ऑडी ए8 एल फेसलिफ्ट के लिए प्री-बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर भारत में 10 लाख रुपये की टोकन राशि में शुरू हो गई है। फेसलिफ्टेड ऑडी ए8 एल में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स होंगे। इस लग्जरी सेडान में वही 3.0-लीटर TFSI टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो 340 hp और 540 Nm जेनरेट करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here