मध्यप्रदेश: महिला ने ससुर पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

मध्य प्रदेश में एक महिला ने पति और रिटायर्ड IAS ससुर पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने रिटायर्ड आईएएस ससुर पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में सतना में केस दर्ज कर आरोपी की जांच की जा रही है। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है।

पीडिता का कहना है कि 24 नवंबर 2021 को रिटायर्ड आईएएस ने उनके बेटे से भोपाल के सयाजी होटल में शादी कराई। शादी के बाद पता चला कि उनका लड़का शारीरिक रूप से अक्षम है। यह बात ससुराल पक्ष ने छिपाई। पीडिता का आरोप है कि उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। और उसके चरित्र पर सवाल उठाए गए। पीडिता ने यह भी आरोप लगाया कि उससे 7 लाख रुपए और फॉर्च्युनर गाड़ी की मांग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here