दिल्ली में कोरोना के 5700 से अधिक केस मिले, 3.75 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

दिल्ली में गुरुवार को 5739 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 27 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में गुरुवार को 60124 कोरोना जांच की गई। इसमें 17029 आरटी-पीसीआर और 43095 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 45,76,724 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.21 प्रतिशत है। दिल्ली में गुरुवार को 4138 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। पिछले 10 दिनों में मृत्यु दर 0.90 प्रतिशत दर्ज की गई है। राजधानी में अभी कुल 18069 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 3,75,753 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इसमें से 3,38,378 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में संक्रमण से अब तक कुल 6423 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 30952 सक्रिय मरीज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here