हिमाचल: धर्मशाला से मैक्लोडगंज जा रही बस खाई में गिरी, 23 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में एक निजी बस के खाई में गिरने से करीब 23 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला से मैक्लोडगंज जा रही एक निजी बस टीहरा लाइन के पास पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान में पुलिस से सहयोग किया। घायलों को पहले आर्मी अस्पताल मैक्लोडगंज में प्राथमिक उपचार दिया गया उसके बाद जोनल अस्पताल धर्मशाला के लिए रेफर किया गया।

दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में चल रहा है। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बस हादसे के घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और अपनों का कुशलक्षेम जाना। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस छानबीन कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here