दोपहर एक बजे तक 30.41 % मतदान
विधानसभा की सातों सीटों पर दोपहर एक बजे तक 30.41 प्रतिशत मतदान हुआ है।
टूंडला: कई केंद्रों पर अब तक एक भी वोट नहीं पड़ा
टूंडला के कुछ मतदान केंद्रों पर अभी खाता तक नहीं खुला है। इलाके में विकास न होने पर कई गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। रूधऊ मुस्तकिल समेत छह गांव में एक बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। अधिकारी इन गांव में जाकर मतदाताओं को मनाने जुटे हैं।
दोपहर एक बजे तक देवरिया में 31.85 और बुलंदशहर में 28.83 फीसद मतदान
देवरिया उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 31.85 फीसद मतदान हुआ। वहीं बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर 28.83 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
सात सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18.49 प्रतिशत मतदान
प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर चल रहे चुनाव के बीच सुबह 11 बजे तक 18.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
टूंडला के कई गांवों में चुनाव बहिष्कार
टूंडला के गांव रूधऊ मुस्तकिल में विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर बीडीओ टूंडला नरेश कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। थाना नगला सिंघी के गांव घुरुकुआ के ग्रामीणों ने भी चुनाव बहिष्कार किया है।
देवरिया में चार घंटे तक खराब रही मशीन
उपचुनाव के दौरान देवरिया खास बूथ नंबर 88 पर चार घंटे तक ईवीएम खराब रहा। यहां सुबह 11 बजे तक 18.1% मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।
बुलंदशहर में 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान
बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 19.17 फीसदी मतदान हुआ।
टुंडला: मतदाताओं में दिखा उत्साह
टुंडला में पहला वोट डालने वालों में उत्साह दिखा तो महिलाएं भी जलपान और कामकाज से पहले मतदान करने पहुंचीं। मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखा खुशी जाहिर की। मतदान केंद्रों के बाहर सामाजिक दूरी का पालने कराने के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं।
सुबह 9:00 बजे तक सात सीटों पर 7.87 प्रतिशत मतदान
विधानसभा की सात सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 7.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
देवरिया में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 प्रतिशत मतदान
देवरिया में कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार उप चुनाव में सुबह 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत 6.9 रहा है।