झारखण्ड: रांची पुलिस ने दंगाईयो के पोस्टर जारी किये

झारखंड के रांची की पुलिस भी अब योगी की राह चल पड़ी है। पुलिस ने बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के वांछितों की तस्वीर को जारी किया है। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के बाद झारखंड की राजधानी रांची समेत अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार 10 जून को हिंसा हुई थी। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं। हालात को देखत हुए प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने के साथ ही 11 जून की सुबह 6 बजे तक रांची में सभी इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया था।  

रांची में भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस हिंसा के दौरान पुलिस के कई अधिकारी और जवान भी घायल हुए। 

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। इस मामले ने इतना तूल पकड़ा था कि कई खाड़ी देशों ने भारतीय राजदूतों को तलब कर अपना विरोध जताया था। बाद में नुपुर ने अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांग ली थी। इसके बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और जबकि नवीन जिंदल को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भी रांची समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आयीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here