आर्केस्ट्रा में डांस करने के दौरान पिकअप से गिरकर बुजुर्ग की मौत

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आर्केस्ट्रा में डांस करने के दौरान पिकअप से गिरकर बुजुर्ग की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की सुबह विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

महिला डांसर के साथ नाचते बुजुर्ग।

दरअसल, देवरिया के चंदौली गांव में 11 जून को मान सिंह के बेटे की बरात भाटपाररानी के बंगरा बाजार गई थी। यहां कुछ बराती आर्केस्ट्रा पर डांस कर रहे थे। पिकअप में महिला डांसर भी नाच रही थीं।

महिला डांसर के साथ नाचते बुजुर्ग।

इसी बीच यहां नाच रहे बुजुर्ग राम निवास (60) पिकअप की रॉड पकड़कर स्टंट करने लगे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए।

डांस के दौरान स्टंट करता बुजुर्ग।

।गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। लोग उन्हें लेकर भाटपाररानी सीएचसी पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने में परिवार में चीख-पुकार मच गई।

डांस के दौरान स्टंट करते समय बुजुर्ग का पैर फिसल गया और वह मर गया।

रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी तट पर किया गया। जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया चंदौली गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here