बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा नहीं करना चाहिएः डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अपने प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा करने को लेकर आगाह किया है। ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर गलत तरीके से दावा नहीं करना चाहिए। मैं भी दावा कर सकता हूं। कानूनी कार्यवाही अभी शुरू हो रही हैं। परिणाम के लिहाज से अहम राज्यों में मतगणना जारी रहने के बीच ट्रंप सार्वजनिक तौर पर तो नहीं दिखे हैं, लेकिन वह ट्विटर पर सक्रिय हैं।

अनुमान के मुताबिक, बाइडेन 264 इलेक्ट्रॉलर कॉलेज वोट हासिल कर चुके हैं, जबकि ट्रंप को 213 ही वोट मिले हैं। 77 वर्षीय बाइडेन परिणाम के लिहाज से अहम पांच में से चार राज्यों में आगे चल रहे हैं। ट्रंप एरिजोना में बाइडेन से 38,455 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह ट्रंप जॉर्जिया में 4224 , नवाडा में 22,657 और पेनसिल्वेनिया में 19500 वोटों से पीछे चल रहे हैं, लेकिन वह नॉर्थ कैरोलिना में 76,587 मतों से आगे हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 538 इलेक्ट्रॉलर कॉलेज वोट में से कम से कम 270 की जरूरत होती है। ट्रंप ने चुनावों की प्रमाणिता को चुनौती दी है और बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान और चुनावी कदाचार का आरोप लगाया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here