अमेरकी राष्ट्रपति चुनावों के नतीजों से परदा उठ गया है। डेमोक्रेटिक उम्मदीवार जो बाइडन अमेरिका के अगले राष्ट्रपति और कमला हैरिस उपराष्ट्रपति होंगी। भारतीय मूल की कमला हैरिस ने कई मामलों पर अमेरिका में इतिहास रच दिया है। वो पहली ऐसी महिला हैं जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद पर पहुंची हैं। हैरिस पहली अश्वेत महिला हैं जो उपराष्ट्रपति बन रहीं हैं और यह पहली बार ही होगा कि भारतीय मूल से जुड़ी कोई महिला अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद वाला पदभार संभालेंगी।