छत्तीसगढ़: कोरबा में किशोरी को अगवा कर चार लोगो ने किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 15 साल की लड़की बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र से एक लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म किया था। यह घटना बीते चार जुलाई की है। इसके बाद पुलिस ने आशीष कुमार (26), रवि सिंह (19), साहिल सागर (22) और दीपेश प्रजापति (19) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया, 12 जुलाई को लड़की के परिजनों की ओर से एक शिकायत दी गई थी। बताया गया कि चार जुलाई को लड़की अपने रिश्तेदार के साथ घूमने गई हुई थी। तभी राताखार बाईपास पर चार युवकों ने उसे अपने वाहन में जबरन बैठा लिया और बरमपुर के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक वहां से फरार हो गए।

सीसीटीवी में दिखी वारदात
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तब सीसीटीवी कैमरे में एक आरोपी की तस्वीर दिखाई दी। इसके आधार पर अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छुपे हुए हैं, इसके बाद पुलिस दल ने सोमवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here