अमित शाह 8 अगस्त को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आठ अगस्त को ओडिशा आने और ओड़िया दैनिक ‘प्रजातंत्र’ की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को यह जानकारी दी।

‘प्रजातंत्र’ की स्थापना प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्णा महताब ने की थी।

प्रधान ने रविवार को कटक में एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शाह के दौरे से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने कहा, “संयोग से ‘प्रजातंत्र’ की 75वीं वर्षगांठ देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के साथ पड़ रही है। यही नहीं, इस साल ओडिशा की एक बेटी भारत की राष्ट्रपति बनी है। इस पड़ाव पर शाह का ओडिशा दौरा बेहद महत्वपूर्ण है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here