यह बौखलाहट कहाँ तक जाएगी?


देश के करोड़ों दर्शकों ने टीवी पर एक अजीब नज़ारा देखा। भोपाल जिला परिषद् अध्यक्ष पद के मतदान के मौके पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह जिन्हें कभी दिग्गी राजा कहा जाता था और जो दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है, कांग्रेस की गाली ब्रिगेड के प्रमुख सदस्य माने जाते हैं। अब तक निराधार दोषारोपण तथा भड़काऊ और हिन्दू विरोधी वक्तव्यों के लिए उनकी चर्चा होती थी किन्तु गालियों के साथ-साथ उनका दबंगई का रूप भी सामने आया है।

वीडियो में दिग्गी राजा डीएसपी उमेश तिवारी का गिरेबान पकड़ उन्हें धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जवान डीएसपी के कॉलर को बूढ़े दिग्विजय सिंह ने पकड़ा हुआ है। नेताजी की मुख-मुद्रा किसी वरिष्ठ नेता के बजाय सड़क छाप गुंडे की तरह दिखाई द्वे रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस कुकृत्य की निंदा करते हुए कहा कि नेताओं को हार पर आपा खोकर सुरक्षाबलों के अधिकारियों का अपमान नहीं करना चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मुझ पर पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। दूसरी ओर मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने दिग्गी राजा की इस हरकत का प्रिंटआउट निकलवाकर मीडिया के लोगों को बाँट दिया।

कांग्रेस नेता बौखलाहट में क्या-क्या किये जा रहे हैं, इसका उन्हें ध्यान नहीं। विवेकशून्यता में ऐसा ही होता है।
गोविन्द वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here