मुज़फ्फरनगर: कश्यप समाज ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापना को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौपते हुए महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापना किए जाने की गुहार लगाई।  जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में सभी महापुरुषों के नामों से चौराहे स्थापित है। लेकिन उनके महापुरुष महर्षि कश्यप के नाम से जनपद में कोई चौराहा चिन्हित नहीं है। उन्होंने ज़िला प्रशासन से मांग की है कि वह शहर के ईदगाह चौराहा या रामपुर चौराहा और कुकड़ा चौराहा निकट रजवाहा भोपा रोड पर महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दे। इंजीनियर देवेंद्र कश्यप ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 10 या 15 दिन के समय के बाद यदि जिला प्रशासन अनुमति नहीं देता है तो वह जबरदस्ती चौराहे पर मूर्ति रखेंगे जिस में हिम्मत हो वह रोक लेना। 
कश्यप एकता क्रांति मिशन के जिला अध्यक्ष अंकित कश्यप ने जिला प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र सौपेतें हुए मांग की है कि वह जनपद मुजफ्फरनगर में सुझाए गए विभिन्न चौराहों में से एक चौराहे का नामकरण उनके समाज के महापुरुष और भगवान महर्षि कश्यप के नाम पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सभी समाज की मांग के अनुसार उनके महापुरुषों के नाम से चौराहों का नामकरण किया है। इसीलिए वह भी चाहते हैं कि सृष्टि के रचयिता भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा जनपद के चौराहे पर स्थापित की जाए जिससे कश्यप समाज को सम्मान मिलेगा।
उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर देवेंद्र कश्यप ने प्रशासन से मांग की है। कि वह उनके महापुरुष महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए। सुझाए गए विभिन्न चौराहों में से एक चौराहे को चिन्हित करे। उन्होंने कहा कि इस समाज का हर काल में इतिहास रहा है। चाहे महाभारत काल हो या रामायण काल हो। इस समाज ने हर काल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। लेकिन आज हमारे समाज के महापुरुषों का सम्मान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन से मांग करते है। कि कश्यप समाज के सम्मान में ज़िला मुज़फ्फरनगर में चिन्हित किए गए चौराहों में से भगवान महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित कराए। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह इस के खिलाफ आंदोलन करेंगे और जेल भी जाएंगे। लेकिन वह जिला प्रशासन से कश्यप समाज के आराध्य देव महर्षि कश्यप को सम्मान दिलाएंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रतिमा को जनपद के किसी चौराहे पर जबरदस्ती स्थापित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here