दिल्ली: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से आज शाम मिलेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। सीएम केजरीवाल की राष्ट्रपति से यह पहली मुलाकात होगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मिलेंगे। यह मुलाकात शाम 5:45 बजे होगी। अभी फिलहाल मुलाकात को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील-14 अगस्त शाम पांच बजे फहराएं तिरंगा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से 14 अगस्त की शाम पांच बजे तिरंगा पकड़कर और राष्ट्रगान गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरे शहर में 25 लाख झंडे बांटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के छात्रों को भी झंडे दिए जाएंगे ताकि वे उन्हें घर ले जा सकें। उन्होंने कहा, “देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लोग खुश हैं और हर सरकार इसे मना रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here