मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान की कच्ची छत बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई। मकान में सो रहे पांच लोग छत के मलबे मे दब गए जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है। पड़ोसियों की मदद से मलबे में से पीड़ित परिवार को निकाला गया। इसके बाद पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड का है जहां पर रात 2:00 बजे एक मकान की बारिश के चलते भरभरा कर छत गिर गई। जिसमें 5 लोग दब गए जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही पड़ोसियों ने जानकारी देते हुए बताया रात 2 बजे असलम के मकान की छत बारिश के कारण भरभरा कर गिर गई। और मकान ने सो रहे 5 लोग मलबे मे दब गए। सलीम में जानकारी देते हुए बताया कि एक बच्चा बमुश्किल मलबे से बहार निकला और उसने निकल कर शोर मचाया जिसकी आवाज सुनकर हम सभी उठे और बाकी मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बहार निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
पड़ोसी सलीम ने बताया कि असलम अपने परिवार के साथ रहता है। जो मेहनत मजदूरी कर कर परिवार का पालन पोषण करता है। रात बारिश के चलते परिवार के सभी सदस्य अपने घर में सो रहे थे। कि रात 2 बजे मकान की कच्ची छत गिर गई। जिसमें परिवार के सभी सदस्य दब गए। असलम व उनकी पत्नी साइन व उनके 3 बच्चे अमन और अनस और अरमान भी इस मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बमुश्किल सभी को मलबे में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।