सपना चौधरी के बेटा होने पर सोशल मीडिया पर उपजे विवाद में शुक्रवार को हांसी पुलिस ने हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल को गिरफ्तार कर लिया। सपना चौधरी व उनके पति वीर साहू ने हांसी सिटी थाना में दोनों के खिलाफ असभ्य टिप्पणी करने की शिकायत दी थी। इसी शिकायत पर जांच में शामिल होने दोनों को हांसी शहर थाना में बुलाया गया था।
पुलिस ने आईटी (सूचना प्राद्यौगिकी) एक्ट व अन्य धाराओं के तहत इन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत नहीं मिली और दो दिन के लिए जेल भेज दिया गया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा। हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल शुक्रवार सुबह अपने दर्जनों साथियों के साथ हांसी शहर थाना पहुंचे थे।