गौतम अदाणी दुनिया के तीसरे नंबर के रईस बने

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति होने का नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने फ्रांस के महान कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ही उनसे आगे रह गए हैं। अडानी यह मुकाम प्राप्त करने वाले एशिया के पहले व्यक्ति है। विश्व के अमीरों की लिस्ट में यह स्थान पाने वाले अदाणी पहले भारतीय व पहले एशियाई हैं। अदाणी अब तक भारत के साथ एशिया के भी सबसे बड़े अमीर थे। अब उन्होंने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर होने का खिताब हासिल कर लिया है।

ब्लूमबर्ग के अरबपति लिस्ट के मुताबिक 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर है। टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की कुल संपत्ति 251 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस का नेटवर्थ 153 अरब डॉलर  है। वहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन, जिसे आमतौर पर LVMH के रूप में पहचाना जाता है, के सह संस्थापक हैं। एलवीएमएच लक्जरी फैशन की दुनिया का विश्व में आगे नाम है। अदाणी, रईसों की रेस में देश के मुकेश अंबानी से आगे निकल गए हैं। ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक अंबानी व चीन के जैक मा एशिया के दो अन्य बड़े धनपति हैं, लेकिन वे अदाणी की तरह यह मुकाम हासिल नहीं कर पाएं हैं।

अडानी ग्रुप के कुछ शेयरों में साल 2020 के बाद 1000 फीसदी तक तेजी आई है। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से बढ़ी है। सोमवार को उनकी नेटवर्थ 1.12 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 137 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। दूसरी ओर फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ 1.37 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 136 अरब डॉलर ही रह गई। मुकेश अंबानी 91.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 11वें स्थान पर आए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में मात्र 1.96 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। मस्क 251 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में पहले और बेजोस 152 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here