19 साल पुराने कबूतरबाजी के मामले में सिंगर दलेर मेहंदी को जमानत

पॉपुलर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी को कबूतरबाजी केस में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। कबूतरबाजी केस में दलेर मेंहदी को दो साल की सजा मिली थी, लेकिन कोर्ट ने सजा सस्पेंड कर सिंगर को जमानत दे दी है।

बॉलीवुड को कई हिट गाने देने वाले Daler Mehndi के खिलाफ साल 2003 में कबूतरबाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। दलेर मेंहदी पर आरोप था कि वह भाई शमशेर के साथ मिलकर अवैध इमिग्रेशन ग्रुप चलाते थे। इसके जरिए वह साल 1998 से 1999 के बीच 10 लोगों को विदेश ले गए और वहीं छोड़ आए।

2018 में सुनाई गई थी दो साल की सजा
कबूतरबाजी के इस मामले में दलेर मेंहदी को 2018 में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। वहीं उनके भाई शमशेर सिंह की 2017 में मौत हो गई थी। साल 2003 में दलेर मेंहदी को कबूतरबाजी मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया था, पर बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

कोर्ट ने खारिज कर दी थी दलेर मेंहदी की याचिका, अब जेल से होंगे बाहर
लेकिन जुलाई 2022 में दलेर मेंहदी को कबूतरबाजी मामले में गिरफ्तार कर लिया और उनकी दो साल जेल की सजा को बरकरार रखा था। गिरफ्तार करने के बाद दलेर मेंहदी को पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। बाद में दलेर मेंहदी ने अपनी सजा को लेकर पटियाला की सेशंश कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दलेर मेंहदी पर 30 से अधिक मानव तस्करी से जुड़े मामले थे। दलेर मेंहदी के खिलाफ पहला मामला 2003 में बख्शीश सिंह नाम के एक शख्स ने दर्ज करवाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here