कर्नाटक: कांग्रेस नेता मनोज करजागी यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार

कर्नाटक में एक कॉन्ग्रेस नेता को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेता का नाम मनोज करजागी (54) है। धारवाड़ जिले की हुबली पुलिस ने उसे एक 20 साल की लड़की का उत्पीड़न करने के इल्जाम में पकड़ा है। लड़की ने आरोप लगाया था कि मनोज ने अपने सैलून में उसके साथ बदसलूकी की।

जानकारी के मुताबिक जिस जगह लड़की के साथ बदसलूकी की गई उस सैलून में वह बतौर ब्यूटिशियन काम करती है। सैलून का नाम लेमॉर्ज यूनिसेक्स स्पा एंड सैलून है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया, “मनोज शनिवार को सैलून में आया और वहाँ उसने मुझे गले लगाने और चूमने की कोशिश की।” लड़की के मुताबिक इस घटना के बारे में उसने बॉयफ्रेंड को बताया जिसके बाद वो अपने दो साथियों के साथ आया और कॉन्ग्रेसी नेता को पीटकर गया।

इसके बाद पुलिस में शिकायत हुई और पुलिस ने कॉन्ग्रेस नेता के विरुद्ध केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया। बाद में उसे कोर्ट में भी पेश किया गया। लेकिन इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अऩुसार उसे गिरफ्तारी के बाद बेल मिल गई जबकि पहले कुछ रिपोर्ट कह रही थीं कि उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक कॉन्ग्रेस की सरकार में वह उत्तर-पश्चिमी परिवहन निगम का निदेशक बनाया गया था।

कॉन्ग्रेस का भी इस तरह उसकी गिरफ्तारी पर कहना है कि मनोज करजागी, सिद्धारमैया सरकार में मंत्री का करीबी था और कई पार्टी गतिविधियों में शामिल रहता था। उसकी सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ फोटो भी है जो गिरफ्तारी के बाद वायरल होने लगी हैं।

कॉन्ग्रेस निगम पार्षक पीवी कृष्णकुमार पर भी यौन शोषण का आरोप

इससे पहले केरल पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में कॉन्ग्रेस नेता और कन्नूर के निगम पार्षद पीवी कृष्णकुमार को गिरफ्तार किया था। उनके विरुद्ध कन्नूर के एक बैंक की महिला कर्मचारी ने एडक्कड़ थाने में शिकायत दी थी। मामला दर्ज होने के बाद वह काफी टाइम फरार थे। लेकि बाद में उन्हें बेगलुरु में पकड़ा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here