उत्तर प्रदेश के खाते में बुधवार एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। नीली क्रांति (ब्लू रिवोल्यूशन) की परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए यूपी को उत्तरी भारत के सर्वश्रेष्ठ राज्य के प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। 21 नवंबर को विश्व मात्स्यिकी दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।