सोनिया गांधी ने आर्थिक, विदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों के लिए बनाईं 3 समितियां

कांग्रेस ने देश के आर्थिक मामलों, विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर पार्टी की नीतियों पर विचार के लिए 3 कमेटियों का गठन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तीनों समितियों का सदस्य बनाया गया है।

इस बारे में कांग्रेस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन समितियों को गठित करने का आदेश पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है। ये समितियां इन तीनों विषयों पर विचार-विमर्श करेंगी और इसकी जानकारी सोनिया गांधी को उपलब्ध कराएंगी।

आर्थिक मामलों के लिए बनी समिति के सदस्य

डॉ. मनमोहन सिंह

पी चिदंबरम

मल्लिकार्जुन खड़गे

दिग्विजय सिंह

जयराम रमेश (संयोजक)

विदेश मामलों के लिए बनी समिति के सदस्य

डॉ. मनमोहन सिंह

आनंद शर्मा

डॉ. शशि थरूर

सलमान खुर्शीद (संयोजक)

सप्तगिरि उलाका

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बनी समिति के सदस्य

डॉ. मनमोहन सिंह

गुलाब नबी आजाद

वीरप्पा मोइली

विनसेंट एल पाला (संयोजक)

वी वैथिलिंगम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here