दीपावाली नजदीक आते ही पुलिस ने अवैध पटाखे बनाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी पकड़ी गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को भी पकड़ लिया।
थाना शाहपुर प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि अवैध पटाखा फैक्टरी का पर्दाफाश किया गया है। मौके से काफी मात्रा में बने और अधबने पटाखे बरामद हुए हैं। आरोपी इलियास, परवेज और नईम को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले शहर में भी सोमवार रात को अवैध पटाखों की बिक्री का मामला खुला था। ग्रीन पटाखों के लाइसेंस पर अवैध तरीके से पटाखे बेचे जा रहे थे।